• Skip to main content

माई जीवन दर्शन

ज्ञान एवं विचार मंच

Happiness Quotes in Hindi | सुख-दुःख के अनमोल विचार

by staff

सुख-दुःख निरंतर जीवन में बने रहते हैं. आज हम आपके लिए Happiness Quotes in Hindi सुख दुःख के अनमोल विचार लाये हैं. जो आपको दुःख में positive बनाये रखेंगे और सुख के क्षणों में जीवन के सत्य से विचलित नहीं होने देंगे. ये happiness quotes व्यावहारिक जीवन के अनुभवों पर आधारित हैं. जोकि निश्चित ही आपको लाभान्वित करेंगे.

Happiness Quotes in Hindi #1

सुख दुख जीवन के दो पहलू हैं। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।

Quotes# 2

सुख के बाद दुख और दुख के बाद सुख आना उसी तरह निश्चित है। जिस प्रकार रात के बाद दिन और दिन के बाद रात।

Quotes# 3

थोड़े समय के लिए दुख का आना भी अच्छा है। क्योंकि इससे हमें हमें सच्चे मित्र और शत्रु का पता चलता है।

Happiness Quotes # 4

दुख के समय लोग ईश्वर को याद करते हैं। लेकिन सुख में भूल जाते हैं।

Quotes# 5

जो सुख में भी ईश्वर को याद रखते हैं। वे सच्चे ज्ञानी हैं।

सुख दुःख के अनमोल विचार #6

सुख और दुख वास्तव में हमारे मन द्वारा निर्धारित स्थितियां हैं। सुख दुख के पैमाने सब के लिए अलग अलग हैं।

Happiness Quotes in Hindi# 7

जो सुख और दुख में समान आचरण करता है, गीता में उसे उसे स्थिरप्रज्ञ कहा गया है।

Quotes# 8

सुख और दुख हमारे संचित कर्मों का प्रतिफल है। जैसा हमारा कर्म होगा, उसी के अनुरूप हमें सुख या दुख मिलेगा।

Happiness Quotes# 9

दुख का मूल कारण तृष्णा या इच्छा है। अगर तृष्णा का त्याग कर दिया जाय। तो दुख की अनुभूति नहीं होगी।

अनमोल विचार #10

सुख हमें ईश्वर से दूर ले जाता है और दुख ईश्वर के पास।

Quotes# 11

सुख के साथी बहुत होते हैं, लेकिन दुख में केवल आपका धैर्य ही आपका साथी होता है

Quotes# 12

छोटी छोटी बातों में खुश होना सीखें। बड़ी ख़ुशियाँ अपने आप आ जाएँगी।

सुख दुःख के अनमोल विचार #13

प्रेम करने वाली पत्नी, आज्ञा पालन करने वाला पुत्र और जीवन यापन हेतु पर्याप्त धन जिसके पास है। इस संसार में उससे सुखी कोई और नहीं।

Quotes# 14

सुख के समय आमोद प्रमोद में मग्न होने के बजाय आने वाले कठिन समय के लिए बचत करना चाहिए।

Happiness Quotes in Hindi# 15

दुख के समय निराश होने की बजाय आने वाले सुख की प्रत्याशा में पॉजिटिव बने रहना चाहिए।

Quotes# 16

दुख के क्षणों में ही मनुष्य का असली व्यक्तित्व निखर कर सामने आता है।

Quotes# 17

इस संसार में किसे दुख नहीं मिला? राम, कृष्ण, पांडव, आदि ने भी दुख सहे, तो साधारण मनुष्यों की क्या बिसात।

सुख दुःख के विचार #18

अधिक सुख मनुष्य को आलसी और कमजोर बनाता है।

Happiness Quotes# 19

दुख एक कसौटी है। सुख का मार्ग इससे होकर जाता है।

Quotes# 20

जो प्राप्त है उसमें संतुष्ट रहने वाला कभी दुखी नहीं हो सकता।

Quotes# 21

आज के समय में मनुष्य अपने दुख से दुखी नहीं है बल्कि दूसरों के सुख से दुखी है।

Quotes# 22

दुख या विपत्ति के समय अपना धन ही सबसे बड़ा मित्र होता है। इसलिए दुख या विपत्ति के लिए कुछ धन अवश्य बचाएं।

Happiness Quotes # 23

संतोष सुख का कारण है और उतावलापन दुख का।

Quotes# 24

ईश्वर में आस्था और धैर्य हमें दुख से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।

अनमोल विचार #25

दुख या संकट के समय जो साथ खड़ा रहे, वही सच्चा मित्र है।

Quotes# 26

दुख या संकटग्रस्त मनुष्य की जो मदद करता है, संकट के समय उसकी मदद स्वयं भगवान करते हैं।

Quotes# 27

जिसके मित्र सच्चे हों, संतान संस्कारवान हो, घर में कलह न हो, वही सदैव सुखी है।

Happiness Quotes # 28

आलसी, लालची, ईर्ष्यालु, परनिंदक, पाखण्डी व्यक्ति कभी सुखी नहीं रह सकता।

अनमोल वचन # 29

सुख और दुख केवल मन की अनुभूतियां हैं। अगर हम हर परिस्थिति में प्रसन्न रहते हैं तो अभावों के बीच भी हम सुखी रहेंगे।

सुख दुख के विचार # 30

अपनी जरूरतों को सीमित रखना सुखी जीवन की गारंटी है।

Quotes on Happiness #31

अगर आप सचमुच सुखी रहना चाहते हैं तो किसी से कोई अपेक्षा न करें। क्योंकि यदि कोई हमारी अपेक्षा के अनुरूप कार्य न करे तो हम दुखी हो जाते हैं ।

Quotes #32

सुखी वही है जिसका जीवन संयमित है। जो मितव्ययी है। जो धन का संचय करना जानता है। क्योंकि सांसारिक सुखों का आधार धन ही है।

Quotes #33

अगर शरीर स्वस्थ नहीं है तो किसी सुख का कोई मतलब नहीं । क्योंकि कहा गया है कि “पहला सुख निरोगी काया” ।

Related posts:

  1. 60+ अनमोल वचन, अनमोल विचार- anmol vachan
  2. 20 Motivational Quotes in Hindi for SUCCESS- सफलता के सूत्र
  3. 85+ Tulsidas ke dohe in hindi – तुलसीदास के दोहे
  4. 100+chanakya quotes in hindi- चाणक्य नीति
  5. 75+ कबीरदास के दोहे- Kabir ke dohe
  6. 75+ short moral stories in hindi
  7. बाबा कीनाराम की जीवनी- Baba Keenaram
  8. 525+ हिंदी मुहावरे,अर्थ एवं वाक्य प्रयोग – hindi muhavare

Filed Under: General

Copyright © 2023