• Skip to main content

माई जीवन दर्शन

ज्ञान एवं विचार मंच

60+ अनमोल वचन, अनमोल विचार- anmol vachan

by staff

दोस्तों ! आज हम आपके लिए 60+ अनमोल वचन लेकर आये हैं। ये anmol vachan जीवन में प्रेरणा प्रदान करते हैं। साथ ही हमें अच्छे, सफल और लोकप्रिय जीवन की सीख भी देते हैं। इन्हें आप fecebook और whstsapp पर status के रूप में शेयर भी कर सकते हैं।

अनमोल वचन – anmol vachan

1- अहंकार और संस्कार में सबसे बड़ा अंतर यह होता है कि अहंकार दूसरों को झुकाकर प्रसन्न होता है और संस्कार स्वयं झुककर।

2- कभी किसी से नाराज हो जाओ तो दूरी केवल इतनी रखना कि एक कदम, एक मुस्कुराहट,एक प्यार भरी नजर, प्यार भरे दो बोल से संबंध पहले जैसे हो जाएं।

3-कदम ऐसे रखो कि निशान बन जाये।
काम ऐसे करो कि पहचान बन जाये।
जिंदगी तो सभी जीते हैं यहां,
जिंदगी ऐसे जियो कि मिशाल बन जाये।।

4- उत्तम से सर्वोत्तम वही हुआ है जिसने अपनी आलोचनाओं को धैर्य पूर्वक सुना और सहा है।

5- ईश्वर पर भरोसा होने का मतलब यह नहीं कि आप कभी गिरोगे नहीं। बल्कि जब आप गिरोगे तो ईश्वर आपको थाम लेंगे।

6- उम्र में, ओहदे में, कौन कितना बड़ा है, इससे कोई फर्क नही पड़ता।
सजदे में,लहजे में कौन कितना झुकता है ? इससे बहुत फर्क पड़ता है।

7- अच्छाई-बुराई इंसान के कर्मो में होती है। कोई “बांस” का तीर बनाकर किसी को घायल करता है। तो कोई “बांसुरी” बनाकर बांस में सुरो को भरता है।

8- सत्य एक डेबिट कार्ड है- पहले कीमत चुकानी पड़ती है और बाद में आनंद मिलता है।
झूठ एक क्रेडिट कार्ड है- जिसमें पहले आनंद मिलता है और बाद में कीमत चुकानी पड़ती है।

9- जो पिता के पैरों को छूता है वो कभी गरीब नहीं होता।
जो मां के पैरों को छूता है, वो कभी बदनसीब नही होता।

10- जो भाई के पैराें को छूता है, वो कभी गमगीन नही होता।
जो बहन के पैरों को छूता है, वो कभी चरित्रहीन नहीं होता।

#अनमोल वचन हिन्दी

11- अच्छा दिखने के लिये मत जिओ, बल्कि अच्छा बनने के लिए जिओ।

12- जो झुक सकता है वह सारी दुनिया को झुका सकता है।

13- अगर बुरी आदत समय पर न बदली जाये तो बुरी आदत समय बदल देती है।

14- चलते रहना ही सफलता की निशानी है, रुका हुआ तो पानी भी सड़ जाता है।

15- झूठे दिलासे से स्पष्ट इंकार बेहतर है। अच्छी सोच, अच्छी भावना, अच्छा विचार मन को हल्का करता है।

16- मुसीबत सब पर आती है, कोई बिखर जाता है और कोई निखर जाता है।

17- तेरा मेरा करते एक दिन चले जाना है। जो भी कमाया यही रह जाना है। कर ले कुछ अच्छे कर्म साथ यही तेरे जाना है।।

18- परिवार से बड़ा कोई धन नहीं। पिता से बड़ा कोई सलाहकार नहीं। माँ की छाव से बड़ी कोई दुनिया नहीं। भाई से अच्छा कोई भागीदार नहीं। बहन से बड़ा कोई शुभचिंतक नहीं। पत्नी से बड़ा कोई मित्र नहीं। इसलिए परिवार के बिना जीवन नहीं।

19- पछतावा अतीत नहीं बदल सकता और चिंता भविष्य नहीं सँवार सकती। इसलिए वर्तमान का आनंद लेना ही जीवन का सच्चा सुख है।

20- यदि व्यक्ति राष्ट्र भावना से शून्य हैं, तो वह उस चूहे के समान है, जो घर का अनाज भी खाता है और घर की नींव भी खोदता है।

#suvichar in hindi

21- भरोसा और आशीर्वाद कभी किसी को दिखाई नही देते। लेकिन इनमें असम्भव को सम्भव बना देने की ताकत होती है।

22- वक्त, ख्वाहिशें और सपने, हाथ में बंधी घड़ी की तरह होते हैं। जिसे हम उतार कर रख भी दें, तो भी उनका चलना रुकता नहीं।

23- इंसान का सबसे बेहतरीन दोस्त उसका स्वास्थ्य है, अगर उसका साथ छूट जाए तो वह हर रिश्ते के लिए बोझ बन जाता है।

24- स्वार्थ से रिश्ते बनाने की कितनी भी कोशिश करो रिश्ते बनेंगे नहीं। और प्यार से बने रिश्ते तोड़ने की कितनी भी कोशिश करो रिश्ते टूटेंगे नहीं।

25- एक बेहतरीन जिंदगी जीने के लिए यह स्वीकार करना भी जरुरी है कि सब कुछ सबको नहीं मिल सकता।

26- ज़िन्दगी का आनंद अपने तरीके से ही लेना चाहिए।
लोगों की खुशी के चक्कर में तो शेर को भी सर्कस में नाचना पड़ता है।

27- विश्वास तो एक आईना है, जिसे तोड़ो तो पहले जैसा रूप नहीं दिखता और जोड़ो तो पहले जैसा अक्स नहीं दिखता।

28- अच्छे लोगों को ढूँढ़ना मुश्किल होता है छोड़ना और भी मुश्किल और भूल जाना नामुमकिन।

29- प्रेम से बढ़कर त्याग है। दौलत से बढ़कर मानवता है, परंतु सुंदर रिश्तों से बढ़कर इस दुनियाँ में कुछ भी नहीं है।

30- केवल मिठाई खिलाकर ही दूसरो का मुँह मीठा नहीं कराया जा सकता बल्कि आप मीठा बोलकर भी लोगों को खुशियाँ दे सकते है।

anmol vachan# प्रेरणादायक अनमोल वचन

31- जिसके पास धैर्य है, वह जो चाहे वह हासिल कर सकता है ।।

32- शब्द मुफ्त में मिलते हैं। लेकिन उनके चयन पर निर्भर करता है कि उसकी कीमत मिलेगी या चुकानी पड़ेगी।

33- तीन बातों का हमेशा ध्यान रखें–

  1. लिखें वही, जिसके नीचे हम अपने हस्ताक्षर कर सकें।
  2. सोचें वही, जो बेहिचक बोल सकें।
  3. बोलें वही, जिसका जवाब हम सुन सकें।

34- प्रेम की डोर बहुत नाज़ुक होती है। लेकिन मजबूत भी इतनी कि वह ईश्वर को भी बांध सकती है। रिश्ते, प्यार और मित्रता हर जगह पाये जाते हैं, परन्तु ये ठहरते वहीं हैं , जहां पर इन्हें आदर मिलता है।

35- सफलता भी फीकी लगती है, यदि कोई बधाई देने वाला नहीं हो। और विफलता भी सुन्दर लगती है, जब आपके साथ कोई अपना खड़ा हो।

36- ना दूर रहने से रिश्ते टूट जाते है और ना पास रहने से जुड़ जाते हैं यह तो एहसास के पक्के धागे है जो याद करने से और मज़बूत हो जाते है।

37- यदि परमेश्वर रात को दिन में बदल सकता है, तो वह आपके बोझ को आशीर्वाद में बदल सकता है।

38- जीवन में जो सबक खाली पेट,खाली जेब और बुरा वक्त सिखाता है,वो कोई स्कूल या यूनिवर्सिटी नही सिखाती।

39- हम विकसित नही होते है जब चीजें आसान होती हैं, हम आगे बढ़ने है जब हमको चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

40- जब हम सच्चे दिल से कोशिश करते हैं तब परमात्मा भी हमारी सहायता करते हैं। कुदरत भी हमारे अनुकूल वैसा ही वातावरण और परिस्थिति बना देती है। परमात्मा की दया का हाथ सदा हमारे सिर पर होता है, चाहे पता हो या न हो।

अनमोल वचन# suvichar

41- जब किसी की कोई बात बुरी लगे, तो दो तरह से सोचें अगर व्यक्ति महत्वपूर्ण है तो बात को भूल जाएं और अगर बात महत्वपूर्ण है तो व्यक्ति को भूल जाएं।

42- सबसे अच्छी सेवा उस व्यक्ति की मदद करना है। जो बदले में आपका धन्यवाद कहने में भी‌ असमर्थ हो।

43- रिश्ते तोड़ने तो नहीं चाहिए लेकिन जहां कदर ना हो वहां निभाना भी नहीं चाहिए।

44- अपनी पीड़ा तो पशु-पक्षी भी महसूस करते है लेकिन इंसान वही है जो दूसरों की पीड़ा का अनुभव करे।

45- हर वक़्त भविष्य का न सोच वर्तमान को सुखमय बनाने का सोचे क्योकि जैसा वर्तमान होगा वैसा भविष्य होगा।

46- आप कब सही थे ये कोई याद नही रखता परन्तु आप कब ग़लत थे ये कोई भूलता भी नहीं।

47- जिस तरह उबलते हुए पानी में हम अपना प्रतिबिंब नहीं देख पाते। उसी प्रकार क्रोध में हम किसी की अच्छाई भी नहीं देख पाते है।

48- मिले हुए समय को ही अच्छा बनाने की कोशिश करें। अगर अच्छे समय की राह देखेंगें तो पूरा जीवन कम पड़ जायेगा।

49- मेहनत अगर आदत बन जाये तो कामयाबी मुकद्दर बन जाती है।

50- झाड़ू जब तक बंधी रहती है तब तक सब कुछ साफ करती है। जब वह खुल जाती है तो बिखरकर बेकार हो जाती है। इसलिए अपने निकट संबंधियों से जुड़े रहें, बंधे रहें।

अनमोल वचन और सूक्तियां# hindi suvichar

51- कमाई की कोई निश्चित परिभाषा नही होती है। अनुभव रिश्ते मान सम्मान और अच्छे मित्र सभी कमाई के रूप हैं।

52- सब कुछ पूर्व निर्धारित नहीं होता। बाधाओं को पार करके ही रास्ता बनता है। जिस पर चलकर नयी शुरुआत की जा सकती है।

53- आप बस अपने आप से मत हारना, फिर आपको कोई नहीं हरा सकता है ।

54- चार वेदो का अर्थ ना जानो तो कोई बात नहीं। परंतु समझदारी, जवाबदारी, वफ़ादारी, और ईमानदारी, ये चार शब्दों का मर्म जानों तो भी जीवन सार्थक हो जाये।

55- जीवन में यही देखना महत्वपूर्ण नहीं कि कौन हमसे आगे है या कौन पीछे ? यह भी देखना चाहिये कि कौन हमारे साथ है और हम किसके साथ ? जुड़ना बड़ी बात नहीं, जुड़े रहना बहुत बड़ी बात है।

56- नमक जैसा बनाइये अपना व्यक्तित्व आपकी उपस्थिति का भले ही पता न चले पर अनुपस्थिति का अहसास अवश्य होना चाहिये।

57- सेहत, समय और संबंध इनपर कीमत नहीं लिखी होती। किन्तु जब हम इन्हें खो देते हैं, तब इनकी कीमत का अहसास होता है।

58- आनन्द एक आभास है, जिसे हर कोई ढूंढ रहा है। दुख एक अनुभव है जो हर किसी के पास है।

59- सत्य हमेशा पानी में तेल की एक बूंद के समान होता है। कोई कितना भी पानी डाले वह हमेशा ऊपर ही तैरता रहता है।

60- किसी का दिल मत दुखाओ क्योंकि तुम्हारे क्षमा मांग लेने के बाद भी उसके दिल में दुख रहेगा। जैसे दीवार से कील निकाल लेने के बाद भी छेद रह जाता है।

61- जब हम जीवन की मूल मांगों को भूलकर सुख में डूब जाते हैं। तब हमें सावधान करने के लिए दुख आता है।

62- दुख वास्तव में अच्छा है क्योंकि दुखी व्यक्ति की भोग वासना की इच्छाएँ खत्म हो जाता हैं।

63- जबतक मनुष्य इस संसार से कुछ प्राप्त करने की इच्छा रखता है। तब तक वह सुखी नहीं रह सकता। क्योंकि यह संसार ही क्षणभंगुर है। इसलिए यहां की प्रत्येक वस्तु एक न एक दिन अवश्य नष्ट हो जाती है। जोकि दुख का कारण बनती है।

Related posts:

  1. 20+ surdas ke pad – सूरदास के पद हिंदी अर्थ सहित
  2. 85+ Tulsidas ke dohe in hindi – तुलसीदास के दोहे
  3. 50+ संस्कृत सूक्तियां- sanskrit quotes
  4. 108+संस्कृत श्लोक- Shlok in Sanskrit
  5. बाबा कीनाराम की जीवनी- Baba Keenaram
  6. 525+ हिंदी मुहावरे,अर्थ एवं वाक्य प्रयोग – hindi muhavare
  7. 75+ short moral stories in hindi
  8. Happiness Quotes in Hindi | सुख-दुःख के अनमोल विचार

Filed Under: General

Copyright © 2023