अंग्रेजी महीनों के नाम सबको पता होते हैं। किंतु आजकल के बच्चों यहां तक कि नई पीढ़ी के बड़े लोगों को भी हमारे हिंदी महीनों के नाम 12 months name in hindi की जानकारी नहीं होती है।
इसलिए आज हम आपको हिंदी महीनों के नाम की पूरी और विस्तृत जानकारी देने का प्रयास करेंगे। इस पोस्ट में हिंदी पंचांग और ज्योतिष के हिसाब से हिंदी महीनों का पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया है।
सृष्टि की उत्पत्ति और काल गणना के सम्बंध में पद्मपुराण में लिखा है-
चैत्रे मासि जगद् ब्रम्हा ससर्ज प्रथमेहनि।
शुक्ला पक्षे समग्रंततदा सूर्योदये सति।।
भावार्थ- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रविवार के दिन सूर्योदय के समय ब्रम्हा जी ने सृष्टि की रचना प्रारम्भ की।
उसी के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नववर्ष का प्रारंभ होता है। चैत्र हिन्दू नववर्ष का प्रथम माह और फाल्गुन अंतिम माह होता है। यद्यपि वर्ष का समापन चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होता है।
भारतीय कैलेंडर अथवा पंचांग को चान्द्र माह के आधार पर बनाया गया है। जिसमें चैत्र से फाल्गुन तक 12 माह होते हैं। चान्द्र माह का पूरा विवरण नीचे दिया गया है।
माह की प्रथम तिथि अर्थात प्रतिपदा को आकाश में उदित नक्षत्र के आधार पर महीनों के नामकरण किये गए हैं। जो नीचे तालिका में वर्णित हैं-
12 months name in hindi
हिन्दी महीना | नक्षत्र | अंग्रेजी महीना |
चैत्र | चित्रा | मार्च- अप्रैल |
वैशाख | विशाखा | अप्रैल- मई |
ज्येष्ठ | ज्येष्ठा | मई- जून |
आषाढ़ | पूर्वाषाढ़ा | जून- जुलाई |
श्रावण या सावन | श्रवण | जुलाई- अगस्त |
भाद्रपद या भादों | पूर्वाभाद्रपद | अगस्त- सितंबर |
आश्विन या क्वार | अश्विनी | सितंबर- अक्टूबर |
कार्तिक | कृतिका | अक्टूबर- नवंबर |
मार्गशीर्ष या अगहन | मृगशिरा | नवंबर- दिसम्बर |
पौष | पुख्य | दिसम्बर-जनवरी |
माघ | मघा | जनवरी- फरवरी |
फाल्गुन | पूर्वाफाल्गुनी | फरवरी- मार्च |
महीनों के प्रकार- Types of Months
भारतीय समय गणना में महीने चार प्रकार के बताए गए हैं-
1- सौर मास
सूर्य की एक संक्रांति के आरंभ से दूसरी संक्रांति के आरम्भ तक के समय को सौर मास कहा जाता है। पाश्चात्य देशों के ज्योतिषियों द्वारा सौर मास का ही प्रयोग किया जाता है।
सूर्य की गति के अनुसार आकाश में स्थित 27 नक्षत्रों के 9-9 चरणों के आधार पर आकाश में जिन आकृतियों का निर्माण होता है। उनके आधार पर सौर मासों का नामकरण किया गया है। सौर मास के नववर्ष का प्रारंभ मकर संक्रांति से होता है।
सौर मास प्रायः 30 दिनों का होता है। एक सौर वर्ष में 365 दिन होते हैं। इसी आधार पर रोमन कैलेंडर का निर्माण किया गया था। जिसमें कुछ परिवर्तन करके ग्रेगेरियन कैलेंडर बना। जो सम्पूर्ण विश्व में प्रचिलित है।
2- चान्द्र मास- hindi me month name
एक अमावस्या के अंत से दूसरी अमावस्या के अंत तक अथवा कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के आरम्भ से शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक के समय को चान्द्र मास कहा जाता है।
चान्द्र मास के दो प्रारूप प्रचिलित हैं एक अमावस्या से मास का अंत (अमांत) मानने वाला। दूसरा पूर्णिमा से मास का अंत मानने वाला। महाराष्ट्र, गुजरात आदि दक्षिण भारत में अमांत मास का ही प्रयोग किया जाता है।
जबकि उत्तर भारत में पूर्णिमांत मास का प्रचलन है। इसके सम्बंध में बहुत ही सुंदर तर्क यह है कि हमारी संस्कृति में वृद्धि की शुभ और क्षय की अशुभ मानते हैं।
अमांत मास में क्रमशः चंद्रमा ह्रास को प्राप्त होता है और अमावस्या को पूर्णतः लुप्त हो जाता है। जबकि पूर्णिमांत मास में चंद्रमा धीरे धीरे वृद्धि करता हुआ पूर्णिमा की रात को पूर्ण उदित होता है।
इसलिए भारत में पंचांगों एवं अन्य कार्यों के लिए पूर्णिमांत मास का ही प्रचलन उचित प्रतीत होता है।
चान्द्र मास 29 दिन, 21 घड़ी, 50 पल, 7 विपल और 30 प्रतिविपल का होता है। हमारे यहां इसी चान्द्र मास का सर्वत्र प्रयोग होता है।
3- सावन मास
30 दिन के महीने को सावन मास या सामान्य मास कहा जाता है। लोक व्यवहार में इसी सावन मास का ही प्रयोग होता है। इसे दैनिक जीवन की गणना में प्रयोग किया जाता है।
4- नाक्षत्र मास- months name in hindi
चंद्रमा द्वारा 27 नक्षत्रों के पार करने के समय को नाक्षत्र मास कहा जाता है। इसका प्रयोग मुख्यतः ज्योतिष में लग्न आदि निर्धारण में किया जाता है। नाक्षत्र मास 27 दिन, 19 घड़ी, 17 पल, 58 विपल, 45 प्रतिविपल का होता है।
यह भी पढ़ें–
brahma muhurta- ब्रम्हमुहूर्त के फायदे
525+ हिंदी मुहावरे,अर्थ एवं वाक्य प्रयोग – hindi muhavare
150+ proverbs in hindi- हिंदी कहावतें अर्थ सहित
रस की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण
samas – समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
sarvanam in hindi- सर्वनाम की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण
Bhojan Mantra- भोजन मंत्र एवं भोजन विधि
आदि शंकराचार्य का जीवन परिचय- adi shankaracharya
ganesh chalisa in hindi- गणेश चालीसा
75+ तुलसीदास के दोहे- Tulsidas ke dohe in hindi
20 short moral stories in hindi
हिन्दू धर्म, व्रत, पूजा-पाठ, दर्शन, इतिहास, प्रेरणादायक कहानियां, प्रेरक प्रसंग, प्रेरक कविताएँ, सुविचार, भारत के संत, हिंदी भाषा ज्ञान आदि विषयों पर नई पोस्ट का नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए नीचे बाई ओर बने बेल के निशान को दबाकर हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब जरूर करें।
12 months name in hindi- हिंदी महीनों के नाम की यह पोस्ट आपको कैसी लगी ? कमेन्ट करके जरूर बताएं।
अद्भुद वा सार्थक ज्ञान